दालचीनी शरीर में क्या काम करती है?HealthPlanet

Posted on Mon 5th Dec 2022 : 11:47

Dalchini ke fayde : शरीर में छिपी इन 5 समस्याओं का रामबाण इलाज है दालचीनी, जानें उपयोग का तरीका, फायदे और कुछ नुकसान

दालचीनी (Cinnamon) के फायदे व नुकसान- दालचीनी अनेक गुणों से भरपूर जड़ी-बूटी है, जिसका हजारों सालों से आयुर्वेद में रोगों का इलाज करने के लिए किया जाता है।

Dalchini ke fayde : दालचीनी विभिन्न गुणों वाला एक विशेष मसाला है। एक पेड़ की अंदरूनी छाल से निकाला जाता है, इसलिए इसे जड़ी-बूटियों की श्रेणी में भी रखा जाता है। अंग्रेजी भाषा में इसे सिनेमन (Cinnamon) के नाम से जाना जाता है और इसका वैज्ञानिक नाम सिनामोमम वेरम (Cinnamomum verum) है। दालचीनी में कई ऐसे स्वास्थ्यवर्धक गुण पाए जाते हैं, जो कई स्वास्थ्य रोगों का इलाज करने में मदद करते हैं। आयुर्वेद व सिद्ध जैसी प्राचीन चिकित्सा प्रणालियों में कई स्वास्थ्य रोगों का इलाज करने के लिए दालचीनी का इस्तेमाल (dalchini ke fayde in hindi) किया जाता है।
दालचीनी के फायदे (Benefits of Cinnamon)
दालचीनी में कई ऐसे खास प्रकार के तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य को कई प्रकार के लाभ प्रदान करते हैं। दालचीनी पर कुछ शोध भी किए जा चुके हैं, जो बताते हैं कि दालचीनी की मदद से कई स्वास्थ्य समस्याओं व उनके लक्षणों को कुछ हद तक कम किया जा सकता है। दालचीनी से मिलने वाले प्रमुख स्वास्थ्य लाभों में निम्न शामिल हो सकते हैं -
1. दालचीनी में हैं सूजन व लालिमा दूर करने के गुण

दालचीनी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा व शरीर के अंदरूनी हिस्सों में होने वाली सूजन को कम करने में मदद करते हैं। यदि आपको लंबे समय से कोई सूजन या लालिमा संबंधी समस्या है, तो दालचीनी आपके लिए लाभदायक हो सकती है।


2. डायबिटीज के लक्षणों को कम करे दालचीनी

कुछ अध्ययनों के अनुसार दालचीनी को बढ़ा हुआ ब्लड शुगर कम करने में काफी प्रभावी माना गया है। दालचीनी डाइजेस्टिव एंजाइमों में कुछ जरूरी बदलाव कर देती है, जिससे कार्बोहाइड्रेट्स की अवशोषण प्रक्रिया कम हो जाती है और ब्लड शुगर का स्तर कम करने में मदद मिलती है।
3. दालचीनी मस्तिष्क व तंत्रिका तंत्र को रखे मदद

दालचीनी पर कुछ शोध किए गए और उनमें पाया गया कि दालचीनी में दो ऐसे यौगिक मौजूद होते हैं, जो मस्तिष्क में हानिकारक प्रोटीन बनने से रोकते हैं। यह हानिकारक प्रोटीन मस्तिष्क व तंत्रिका तंत्र की कोशिकाओं को नष्ट कर सकता है जिससे अल्जाइमर और पार्किंसन रोग होने का खतरा बढ़ सकता है।
4. दालचीनी कैंसर की रोकथाम में करे मदद

दालचीनी के कुछ एनीमल व टेस्ट ट्यूब परीक्षण किए गए, जिसमें पाया गया कि दालचीनी ट्यूमर में रक्त वाहिकाएं बढ़ने से रोकता है जिससे कैंसर बढ़ने में दिक्कत होने लगती है। इतना ही नहीं दालचीनी में मौजूद कुछ तत्व कैंसर कोशिकाओं के लिए एक विषाक्त पदार्थ के रूप में काम करते हैं।

5. संक्रमण की रोकथाम में मदद करे दालचीनी

दालचीनी में सिनेमालडेहाइड (Cinnamaldehyde) नाम का एक सक्रिय घटक पाया जाता है, जो श्वसन तंत्र में होने वाले फंगल संक्रमण को रोकता है। इतना ही नहीं यह लिस्टेरिया और साल्मोनेला जैसे हानिकारक बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकने में भी मदद करता है।

ऊपर बताए गए सभी स्वास्थ्य लाभ अध्ययनों पर आधारित हैं और दालचीनी का प्रभाव हर व्यक्ति के शरीर में अलग-अलग हो सकता है। यदि आप उपरोक्त में से कोई भी लाभ प्राप्त करने के लिए दालचीनी का सेवन करना चाहते हैं, तो पहले डॉक्टर से इस बारे में बात करें।
दालचीनी के नुकसान (Side effects of Cinnamon)

दालचीनी का उचित मात्रा में सेवन अधिकतर लोगों के लिए सुरक्षित रहता है, हालांकि, कुछ लोगों को इससे एलर्जी भी हो सकती है। यदि आप दालचीनी का सेवन पहली बार कर रहे हैं, तो शुरुआत में बेहद कम मात्रा में ही इसका सेवन करें और एलर्जी या कोई भी स्वास्थ्य समस्या होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। यदि सामान्य से अधिक मात्रा में या फिर लगातार लंबे समय से इसका सेवन किया जा रहा है, तो इससे स्वास्थ्य संबंधी कुछ विपरीत प्रभाव हो सकते हैं। दालचीनी के अधिक सेवन शरीर में विषाक्त प्रभाव हो सकते हैं।
दालचीनी का उपयोग कैसे करें (How to use Cinnamon)

दालचीनी का इस्तेमाल विभिन्न प्रकार के खाद्य व पेय पदार्थों में किया जाता है और साथ ही मार्केट में भी ऐसे कई अलग-अलग प्रकार के प्रोडक्ट हैं जो दालचीनी से बने होते हैं। इसके साथ साथ इसमें औषधीय गुण होने के कारण इसका आयुर्वेदिक व घरेलू उपचारों में भी काफी इस्तेमाल होता है। दालचीनी का सेवन करने का तरीका -

खाद्य पदार्थों में दालचीनी का पाउडर डालकर
एक कप गर्म पानी में आधा चम्मच दालचीनी का पाउडर उबालकर
एक चम्मच शहद में आधा चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाकर

हालांकि, आपको कितनी मात्रा में दालचीनी का सेवन करना चाहिए इस बारे में डॉक्टर से बात करें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info